सिंह राशि और धनु राशि ( Leo and Sagittarius ) वाले जातकों की जोड़ी चाँद जैसी ज़बरदस्त रोशनी देने वाली एवं सभी को शीतलता प्रदान करने रही है और इनका प्यार तो साधारण लोगो से काफी ऊपर है, जो इन्हे बहुत पास लाता है। यह जातक साथ में प्यार का नया किर्तिमान स्थापित ने वाले होते है।
सिंह राशि और धनु राशि वाले जातकों में एक समान: गज़ब का जुनून, अत्याधिक भावुकता, अखुट ऊर्जा का स्त्रोत, गर्म मिजाज और दूजे का साथ पाकर यह जातक शीघ्रता से कोई भी कार्य को पूर्ण करने की अनोखी क्षमता, काबिलियत एवं पूर्ण कुशलता रखते है।
सिंह राशि और धनु राशि का साथ: मित्र के रूप में, साथी के रूप में या फिर प्यार के रूप में बहुत खास होता है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दोनों मित्र राशियां है, तो इसलिए भी इनके बीच का जुड़ाव सहज और बहोत गहरा होता है।

सिंह राशि और धनु राशि वाले जातकों के राशि तत्वों की बात करें तो: सिंह राशि का राशि तत्व अग्नि तत्व है, तो वही धनु राशि का भी राशि तत्व अग्नि तत्व है।
जब-जब अग्नि तत्वों का मिलन हुआ है, तब-तब यह जातक अपनी जबरदस्त ऊर्जा चारों और फैलाने वाले रहे हैं, साथ ही अग्नि तत्व ही हमें धन-धान्य, अनाज एवं खाने में उपयोग होने वाली सभी चीज़ों को पका कर हमारी भूख को शांत करने वाला होता है।
वृषभ राशि और कुंभ राशि ( Taurus and Aquarius ) जोड़ी की नंबर 1: अनुकूलता- No.1 Compatibility: Taurus and Aquarius
अग्नि तत्व मैं कोई भी चीज या वस्तु डालेंगे तो अग्नि हमें उस चीज एवं वस्तु का विस्तृत बारीक अन-गिनत छोटे छोटे कणों में विभाजित करके वापस प्रदान करता है।
जैसे,
अग्नि में गाय का शुद्ध घी डालेंगे तो हमें पॉजिटिविटी और ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा मिलेगी, और अगर अग्नि में मिर्च डालेंगे तो अग्नि हमें मिर्च के छोटे छोटे कणों को हवामान में विस्तृत कर प्रदान करने वाला होता है।

इसीलिए सिंह राशि और धनु राशि वाले जातकों के साथ कोई भी व्यक्ति जैसा व्यवहार करेगा, ठीक ऐसा ही व्यवहार इनकी और से भी देखने को मिलेगा। इन कारणों से इन जातकों से हर कोई प्यार भरा व्यवहार करता है और उनका कोई भी कार्य रुकता नहीं और साथ में ज़बरदस्त सफलता से पूर्ण होते हैं।
तो जब ऐसी दो शक्तिशाली राशि वाले व्यक्तियों का मिलन होगा तब शक्ति, भक्ति एवं प्रेम की पराकाष्ठा तक पहुंचकर इनका मिलन सबके लिए कल्याणकारी साबित हुआ है और होता रहेगा।
यह दोनों राशि वाले जातकों के गुणों का विवरण करें तो इनमे काफी समान गुण पाए गए हैं, जैसे: निरंतर परिश्रमी, धैर्यता, आध्यात्मिकता, साहसीपना, ईमानदार एवं सदाचारीता जैसे सभी गुण इनमे मौजूद होते है।
सिंह राशि और धनु राशि के जातकों की के राशि स्वामी की बात करें तो: सिंह राशि का राशि स्वामी सूर्य देव है, और धनु राशि के राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।
कर्क राशि और सिंह राशि की अनुकूलता नंबर 1: – Couple Compatibility No.1: Cancer and Leo
पहले स्वामी पूरे जगत को ऊर्जा पहुंचाने वाले और दूसरे देवताओं के भी गुरु देव गुरु बृहस्पति। दोनों राशि के जातकों का मिलन, राशि तत्व, राशि स्वामी, स्वभाव एवं कर्तव्य जैसे सभी प्रकार के गुणों का समन्वय होकर पूर्णता को प्राप्त करने वाले होते हैं।
सिंह राशि और धनु राशि लव रिलेशन
सिंह राशि और धनु राशि के जातकों की विचार शक्ति, सोचने की शक्ति और साथ में निर्णय लेकर सॉल्व करने का जबरदस्त मैनेजमेंट उनको बहुत पास लाने वाला रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह राशियों का लव रिलेशन, प्रेम संबंध के साथ प्रेम का नए सुनहरा अध्याय लिखने में यह जोड़ी जबरदस्त साबित होती है।

सिंह राशि और धनु राशि प्रेम विवाह
यह जातक प्रेम विवाह एवं वैवाहिक जीवन साथ में हंसी खुशी आखरी पलों तक व्यतीत करते है, और समानताओं के बदौलत उनका प्रेम परवान चढ़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दोनों राशियों के जातकों का प्रेम विवाह एवं दाम्पत्य जीवन एक दूसरे की समर्पित भावनाओं से सफल होने की पूरी गारंटी है, बस क्रोध को त्याग कर साथ में वैवाहिक जीवन का आनंद लीजिए।
सिंह राशि और धनु राशि के जातक सिर्फ जीवन पथ पर तो सफलता अर्जित करते ही हैं, परंतु बिजनेस के मामलों में भी अपना जबरदस्त प्रदर्शन कर सफलता की सर्वश्रेष्ठ ऊंचाइयों को एक दूजे का साथ पाकर जरूर हासिल करते हैं।
…जय गुरुदत्त…