वृषभ राशि और मीन राशि (Taurus and Pisces) का मिलन बहुत ही अद्भुत होता है। प्रेम और विवाह के संबंध में इन दोनों राशियों के जातकों का दृष्टिकोण सर्वथा विशुद्ध, आध्यात्मिक एवं प्रेम का गहरा रहा है।
वृषभ राशि और मीन राशि के जातक अपने प्रेम प्रकरण में धन के लिए कोई स्थान नहीं रखते। वृषभ राशि वाले जातकों का मीन राशि वालों की तरफ पहले से विशेष झुकाव रहा है।
वृषभ राशि और मीन राशि वाले जातक परिवार के प्रति अपने सभी उत्तरदायित्व का निर्वाह बड़ी ही ईमानदारी के साथ करते हैं। यह दोनों राशि के जातक विपत्ति और आपदाओं में एक दूजे का साथ पाकर हँसते हँसते पार उतर जाते है।

वृषभ राशि और मीन राशि वाले जातकों के राशि तत्वों की बात करें तो: वृषभ राशि का राशि तत्व पृथ्वी तत्व है, तो वही मीन राशि का राशि तत्व जल तत्व है। जब-जब धरातल पर जल तत्व और पृथ्वी तत्व का मिलन होता है, तो हर और हरियाली छा जाती है। साथ में फल-फूल, धन-धान्य, अनाज, पेड़ और पौधे प्राप्त कराने वाला होता है, ठीक वैसे ही इनका मिलान होता है।
वृषभ राशि वाले जातक अपने सौंदर्य एवं वाक् चातुर्य से किसी के मन पर गहरी छाप छोड़ जाते है। वृषभ राशि का राशि स्वामी शुक्र ग्रह है, तो वही मीन राशि का राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति है। यह दोनों जातक बल, बुद्धि, शक्ति, विद्या इन सभी गुणों में अव्वल पाये गये है।
कर्क राशि और सिंह राशि की अनुकूलता नंबर 1: – Couple Compatibility No.1: Cancer and Leo
यह दोनों जातक संबंधों को लेकर एक दूजे के प्रति गहरी सहानुभूति रखने वाले होते हैं। मीन राशि वाले जातक सभी को मान सम्मान देने वाले, आदर्शवादी, प्रभावशाली और जिंदगी के प्रति ज्यादा सपनों को पालने वाले होते हैं। तो वही वृषभ राशि वाले जातक जिंदगी के प्रति ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं।
वृषभ राशि और मीन राशि वाले जातकों का स्वभाव एवं विचारों के साथ में एक पूर्ण स्वरूप का अनुभव करते हैं।

वृषभ राशि वाले जातक मीन राशि वालों को जिंदगी जीने का नया नजरिया दिखाने में सफल रहे हैं। इसलिए भी यह राशियों के व्यक्तियों का जुड़ाव निश्चित है। यह दोनों राशि के जातकों का मिलन बहुत शक्तिशाली, अनुरूप, बेनमून और बेजोड़ होता है।
वृषभ राशि और मीन राशि वाले जातकों में ऊर्जा का भरपूर स्रोत होता है। कार्य करने के लिए परिस्थितियों का साथ इनको मिल जाए, तो यह जातक कितने भी बड़े कार्य एक दूजे का साथ पाकर जबरदस्त मैनेजमेंट से पूर्ण करते है इतना ही नहीं यह जातक प्रेम प्रकरण में भी नया अध्याय लिखने वाले साबित हुई है।
मकर राशि और सिंह राशि (Capricorn and Leo) जोड़ी की नंबर 1: अनुकूलता- Compatibility Capricorn and Leo No.1
वृषभ राशि और मीन राशि लव रिलेशन
यह दोनों जातक शुद्ध ह्यदयी, उदार मन, कोमल और सुंदर शरीर, पैसे से धनवान एवं ज़बरदस्त गंभीर व्यक्तित्व वाले होते है। साथ ही इनमे एक दूसरे के प्रति प्यार का जो रुझान है, वह एक अलग ही लेवल का पाया गया है।
यह जातक लव रिलेशन में तक्षण अपना सर्वस्व लुटाने का पूरा दमखम रखते है। इन दोनों के बीच प्रेम, विश्वास, दया, करुणा, सहानुभूति और एक दूजे के प्रति सपोर्ट की भावना जैसे गुणों से ही इनका लव रिलेशन जरूर सफल रहता है।

वृषभ राशि और मीन राशि प्रेम विवाह
कोई भी संबंध में सगंध तब तक रहती है, जब तब दोनों जातक एक दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझे, उसकी कद्र करें और समय आने पर उचित निर्णय लें, जो दोनों के लिए अच्छा हो इसीलिए इनकी मैरिड लाइफ बहुत अच्छी गुज़रती है।
https://youtu.be/zP6s8QvRpIM
वृषभ राशि और मीन राशि वालों की जीवन के प्रति जो सुलझी हुई सोच के साथ अपने जबरदस्त मैनेजमेंट के जरिए यह जातक अपने प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन और दांपत्य जीवन में भी बहुत अच्छा करते हैं, साथ में रह कर ज़िन्दगी का पूरा लुत्फ़ उठाते है।
… जय गुरुदत्त …