वृश्चिक राशि और सिंह राशि की जोड़ी कैसी रहती है ? ( Scorpio And Leo)
वृश्चिक राशि और सिंह राशि ( Leo and Scorpio ) के संबंध कैसे रहते हैं, प्रेम विवाह, दांपत्य जीवन भागीदारी आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के आधार पर

वृश्चिक राशि और सिंह राशि के संबंध मजेदार एवं भावनात्मक रहते हैं। जहां व्रुश्चिक राशि के जातक आकर्षित करने में माहिर होते हैं। वहीं सिंह राशि के जातक हमेशा गुण एवं सुंदरता के कद्रदान होते हे,एक और सिंह राशि के जातक सच्चे वफादार दयालु एवं उदार मित्र के तौर पर जाने जाते हैं। तो वही वृश्चिक राशि वाले भी अति संवेदनशील वफादार मित्र होते हैं । जहां वृश्चिक राशि को बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता वही सिंह राशि वाले इतनी जल्दी किसी की बातों में नहीं आते इस तरह से यह दोनों राशि वालों की जोड़ी जल्दी बन जाती है।
वृश्चिक राशि और सिंह राशि प्रेम जीवन की बात करें तो सिंह राशि वाले लोग हर जगह अपनी ही चलाते हैं। लेकिन एक वृश्चिक राशि के जातक ही है, जो लोग अपनी मन मर्जी के हिसाब से विचारों में निर्णयों में बदलाव कराते रहते हैं। इनका मतलब यह नहीं होता कि सिंह राशि वाले किसी के गुलाम होते हैं। यह लोग हमेशा आजाद ही रहना चाहते हैं, लेकिन वृश्चिक राशि के प्रेम के बंधनों के आगे झुक जाते हैं । इसकी सबसे बड़ा कारण होता है, कि वृश्चिक राशि वाले आदर्श प्रेमी होते हैं और सिंह राशि वाले जातकों को इसके साथ गृह सुख का आनंद प्राप्त होता है।
चार युगों का वर्णन – सालो के बाद होगा कलयुग का अंत – 4 YUG
scorpio and leo love life
वृश्चिक राशि के लोगों में अहम की भावना होती है किंतु जब भी आप से सिंह राशि के जातक तो देखते हैं, सिंह राशि वाले लोगों का बात करने का अंदाज,काम करने की क्षमता,निडर विचारधारा, किसी के आगे ना झुकने वाली शख्सियत से वृश्चिक राशि के लोग काफी इंप्रेस होते हैं और उनको जल्द ही अपना दिल दे बैठते हैं। हालांकि इन दोनों राशियों के बीच वैचारिक मतभेद बनते हैं। अक्सर देखा गया है कि एक छोटी सी बात का बवंडर बना देते हैं। कभी-कभी यह अपने संबंधों का अंत भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के आधार पर कहा गया है वृश्चिक राशि और सिंह राशि आप दोनों का संबंध सामान्य है।
इन का यह मतलब नहीं होता कि आप दोनों राशि वाले शादी कर कर एक साथ रह नहीं सकते, विवाह नहीं कर सकते,यदि सिंह राशि के जातकों के साथ जीवन व्यतीत करना है, तो आपको हमेशा उनको स्वतंत्रता देनी पड़ेगी, क्योंकि सिंह राशि के जातक कभी भी किसी के दबाव में नहीं आते, जब आप उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे तो सिंह राशि वाले आपके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। और वही वृश्चिक राशि वाले लोगों को यश मान ख्याति की तमन्ना होती है। यदि आप उन्हें मान सम्मान देने में समर्थ है, तो यकीनन वृश्चिक राशि आपके लिए संपूर्ण साथी बनकर रहते हैं।
वैवाहिक जीवन की बात करें तो आप दोनों राशि वालों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहता है। आप दोनों के बीच प्रेम विवाह की संभावनाएं बढ़ जाती है, सामाजिक जीवन में देखा गया है कि सिंह राशि और वृश्चिक राशि के जातक आदर्श और मूल्यों पर जीवन व्यतीत कर देते हैं। यदि आप दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और एक दूजे के साथ विवाह करना चाहते हैं, तो ईश्वर भी आपको सहायता करता है। क्योंकि आप दोनों ही एक रोमांटिक प्रेमी होते हैं और आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर काफी उत्साहित भी होते हैं।
वृश्चिक राशि और सिंह राशि के जातकों के बीच व्यवसाय में भागीदारी काफी अच्छी रहती है, क्योंकि यह दोनों राशि वाले भूत काल और भविष्य काल सोचने में माहिर होते हैं, व्यापार व्यवसाय में सिंह राशि के पास दृढ़ संकल्प है निश्चय है तो वही वृश्चिक राशि वालों के पास व्यवहारिकता है, कुशल क्षमता है।
सिंह राशि और वृश्चिक राशि
कन्या राशि और मेष राशि की जोड़ी कैसी रहती है Virgo and Aries
[…] Scorpio and Leo love […]