वृश्चिक और कन्या राशि के लोग गतिशील और सामाजिक होते हैं, आमतौर पर शांत और धैर्यवान होते हैं।
वृश्चिक और कन्या राशि की जोड़ी
वृश्चिक और कन्या राशि की जोड़ी विपरीत स्वभाव कि होने के बावजूद दोनों की सबसे बड़ी ताकत है, एक दूसरे के प्रति कमिटमेंट और वफादारी।
वृश्चिक और कन्या राशि की जोड़ी के लोगों का संयोजन बहुत आसान नहीं होता है लेकिन वृश्चिक और कन्या अच्छी तरह से साथ आते हैं तो उनका यह संयोजन काफी दिलचस्प बन जाता है।
यह भी पढ़िए : शादी के लिए कमाल की होती हे कन्या और तुला राशि की जोड़ी ! Virgo and Libra Compatibility
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग हर चीज के बारे में उग्र होते हैं। वह जिद्दी और आत्मनियंत्रित लोग होते हैं, जोकि अपने खुद के जीवन पर ही हावी रहते हैं, उन्हें उस जगह ले जाना नामुमकिन होता है जहां वह जाने के इच्छुक नहीं होते। वह हमेशा शांत सरल और होशियार रहते हैं इसीलिए कोई भी उनकी अगली चाल को समझ नहीं सकता है। शांत और सरल स्वभाव के साथ ही उनका शक्की मिजाज भी उनके व्यक्तित्व का एक अहम हिस्सा होता है। वृश्चिक राशि के लोग अपने आसपास के लोगों के लिए अच्छे इंसान होते हैं क्योंकि वह दूसरों की कमजोरियों को बड़ी आसानी से समझ लेते हैं और उनके प्रति अपनी सहानुभूति और अपना विलक्षण धैर्य भी व्यक्त करते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग तीक्ष्ण बुद्धि वाले अत्यंत व्यावहारिक लोग होते हैं, और वे आमतौर पर महत्वाकांक्षी होते हैं। वह अपने वांछित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए छोटे परंतु उचित एवं सटीक कदम आगे बढ़ाते हैं। कन्या राशि के लोग अत्यधिक लगन शील प्राणी होते हैं और जब वे एक बार किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो फिर वह उसे एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरा करते हैं। वे अत्यधिक जजमेंटल लोग होते हैं लेकिन वह दूसरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने को हमेशा तैयार रहते हैं। वह जिन लोगों को योग्य पाते हैं उनके लिए किसी से भी लड़ जाते हैं वे पहली नजर में स्वार्थी प्रतीत होते हैं लेकिन वह हमेशा ही बड़े दानी प्रवृत्ति के लोग होते हैं।
वृश्चिक और कन्या राशि का मिलन – Scorpio and Virgo Compatibility
कन्या राशि के लोगों की सिर पर हाथ फेर कर कभी-कभी शाबाशी देने वाली हरकत वृश्चिक राशि वालों को परेशान करने वाली एकमात्र चीज होती है, और वृश्चिक राशि के लोग यह बात पहले से ही जानते हैं कि वह अच्छे लोग हैं और इसके लिए उनको कन्या राशि वालों के आश्वासन की आवश्यकता बिल्कुल नहीं होती। कन्या राशि के लोग वृश्चिक वालों के इस स्वभाव से नफरत करते हैं, क्योंकि यह उन्हें हमेशा असहज महसूस कराता है परंतु एक बार अगर यह दोनों ही राशि चिन्ह एक दूसरे के स्वभाव को अपनाकर किसी संबंध में एक साथ बंध जाते हैं तो वह हमेशा ही एक दूसरे के साथ बने रहते हैं।
यह भी देखिये : ब्रह्मांड की विपरीत राशि मिथुन और मीन का हो पाएगा मिलन !
वृश्चिक और कन्या राशि की लव लाइफ – scorpio and virgo love life
लव लाइफ को सफ़ल बनाने के लिए आपको नए तरीके अपनाने होंगे क्योंकि कई बार रिस्तो में खटास आने लगती है तो समय-समय पर उसमें प्रेम की मिठास घोलनि होती है। कई बार सामने वाले की बातों को नजर अंदाज़ भी करना पड़ता है, अगर पार्टनर को कोई शक है तो उसे दूर करने की भी कोशिश करें आपके मन में कोई सवाल है तो खुलकर बात करें जिससे आपकी लव लाइफ सामान्य से थोड़ा अधिक ही ठीक रहेगी।
वृश्चिक और कन्या राशि की मैरिड लाइफ – scorpio and virgo marriage life
वृश्चिक और कन्या राशि की मैरिड लाइफ अच्छी रह सकती है क्योंकि दोनों के विचार आपस में मिलते हैं अगर दोनों एक दूसरे का सहयोग करेंगे तो यह जोड़ी मिसाल कायम कर सकती है वृश्चिक राशि की अगर स्त्री है तो उसे अपने भावनात्मक पक्ष पर काबू पाना होगा तो मैरिड लाइफ में दिक्कत है कम आएगी
और अगर आप चाहे तो Astrologer pradip maheta – ke pas whatsapp number : 89800 74875 कुंडली विश्लेषण करवा कर बी आने वाली परेशानियों का हल पहले से ही कर सकते हैं।
Disclaimer :-
‘इस लेख में ज्योतिष पंचांग धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज ज्ञान आप तक पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे ज्ञान समझकर ही लें। इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’