मीन राशि और कन्या राशि (Pisces and Virgo) का साथ एक स्वस्थ रिश्ते की पहचान बना है। इन दोनों राशियों के बीच में शुरू से ही एक गजब का आकर्षण देखा गया है। साथ ही इनमें विपरीत विचारधारा होने के बावजूद भी इनका रिश्ता प्रेम के बेजोड़ मजबूत धागे से बंधा हुआ होता है।
मीन राशि और कन्या राशि के जातकों की बीच आपस में रिश्तो को लेकर एक मजबूत जोड़ देखा गया है। इनकी वही आपसी मेल की भावना प्रेम के सुनहरे इतिहास में आखिर तक कायम होने वाला रहता है।
मीन राशि और कन्या राशि वाले जातकों मैं अलग-अलग कला कौशल, स्वभाव एवं विचारों की वजह से यह दोनों एक दूसरे से काफी कुछ सीखते और अपने जीवन में उसका अनुसरण भी करते हैं।

कमियां तो हर किसी में है, लेकिन यह जातक उसे बता कर अपने साथी के मन को ठेस नहीं पहुंचाते, ऐसी ही एक दूसरे के प्रति उच्च विचारों की भावना, इन दोनों जातकों को बहुत सरल और संतुलित जीवन साथ में व्यतीत करने के लिए प्रेरित करता है।
जीवन जीने का आनंद तो तब आता है, जब किसी कार्य के लिए एक साथी दूसरे साथी की मदद करें और मीन राशि और कन्या राशि वाले जातक हरदम एक दूसरे की मदद के लिए समर्पित होते हैं।
धनु राशि और कन्या राशि (Sagittarius and Virgo) जोड़ी की नंबर 1: अनुकूलता- No.1 Compatibility: Sagittarius and Virgo
मीन राशि वाले जातकों को इस संसार में उपलब्ध हर एक सुंदर चीज से प्रेम है, उसे निहारना और उसे पाना उनकी दिली इच्छा रही है। मीन राशि वाले जातक कन्या राशि वालों को देखते हैं, तब उनकी खोज का अंत होता है, और इसका संबंध धीरे-धीरे प्रेम की पटरी पर बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ने लगता है।
किसी भी कठिन परिस्थितियों को बहुत ही आसानी से पार करना हो तो, मीन राशि और कन्या राशि वाले जातकों से जरूर सीखें क्योंकि कठिन समय को सामान्य समझ कर उसका अच्छा उपाय करना इनसे अच्छा कोई पाया नहीं गया है।

मीन राशि और कन्या राशि लव रिलेशन
मीन राशि के राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं, और कन्या राशि के राशि स्वामी बुध ग्रह है। नौ ग्रहों के राशि स्वामी के स्थानों की गिनती में बुध ग्रह और गुरु ग्रह चौथे और पांचवे स्थानों में विराजमान है। इसलिए भी इन दोनों राशियों के बीच मन और आत्मा का जबरदस्त जुड़ाव होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनका लव रिलेशन जरूर सफल रहता है।

मीन राशि और कन्या राशि प्रेम विवाह
यह जातक यह भली-भांति जानते हैं। साथ में सिर्फ समय व्यतीत करना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि वह प्यार के भीगे और यादगार लम्हे ही बहुत ख़ास होते है।
यह जातकों को साथ में मानसिक सुख, शारीरिक सुख एवं दांपत्य जीवन का सुख एक दूजे की ओर से अटूट प्रेम निरंतर मिलता है।
कुंभ राशि और कन्या राशि (Aquarius and Virgo) जोड़ी की अनुकूलता नंबर 1- No.1 Compatibility Aquarius and Virgo
इनके बीच: जातीय आकर्षण, एक दूजे के प्रति मान सम्मान की भावना, आपसी समझ एवं गलतियों को भूलकर जीवन में आगे बढ़ना मीन राशि और कन्या राशि वालों की यही बातें उनको लंबे समय तक साथ में जोड़े रखता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनके बीच प्रेम विवाह एवं दाम्पत्य जीवन की सफलता की सुगंध इनके तक ही सीमित नहीं रहती बल्कि समाज में दूसरों के लिए भी दांपत्य जीवन जीने की सही राह प्रशस्त करते है, दिखाते हैं।
https://youtu.be/AAnghods7Wo
यही मीन राशि और कन्या राशि वाले जातकों की महानता का प्रमाण और प्रेम भरा साथ है।
… जय गुरुदत्त …