मकर राशि और कन्या राशि (Capricorn and Virgo) की जोड़ी बहुत ही खास होती है, इन दोनों के बीच संबंधों का मीठा रस होता है, साथ ही इन जातकों की इच्छा, आकांक्षा, सोच-विचार एवं दुनिया को देखने का नजरिया एकसा ही होता है।
मकर राशि और कन्या राशि के जातक साथ मिलकर बहुत अच्छा संबंध बनाने में कामयाब रहते हैं। इतना ही नहीं, यह दोनों व्यक्ति एक दूसरे को तहे दिल से मानते हैं, सम्मान करते हैं और कहे गए कार्यों को पूरा भी करते हैं।
मकर राशि और कन्या राशि के जातक एक दूसरे के कोई भी रिश्तों को अधूरा नहीं छोड़ते और बहुत आगे ले जाने में और निभाने में विश्वास करते हैं, और सफल भी रहते है ।

यह दोनों राशि के जातक पैसों की आर्थिक स्थिति को बहुत अच्छे से समझते हैं। साथ में परिवार के प्रति अपनी सारी जिम्मेदारीयां जैसे: सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावहारिक ऐसी कोई भी जवाबदारियों को ख़ुशी-ख़ुशी पूरा करते है और उनमे कोई कमी नहीं रहने देते।
मकर राशि और कन्या राशि के जातक एक दूसरे के अच्छे कार्यों की प्रशंसा दिल खोलकर करते हैं। इस वजह से भी इन दोनों व्यक्तियों में आकर्षण एवं सम्मान की भावनाएं सहज ही देखी गई है।
कर्क राशि और वृश्चिक राशि की अनुकूलता नंबर 1: – Compatibility No.1: Cancer and Scorpio
मकर राशि और कन्या राशि वाले जातकों के राशि तत्वों की बात करें तो: कन्या राशि का राशि तत्व पृथ्वी तत्व है, तो वही मकर राशि का भी राशि तत्व पृथ्वी तत्व है। इसीलिए इन दोनों जातकों में कॉमन सेंस, थिंकिंग, बुद्धि शक्ति, तर्क शक्ति और साथ ही विचारों में बहुत ज्यादातर समानता देखी गई है।
जब-जब पृथ्वी तत्वों का मिलन हुआ है, तब-तब यह सबके लिए कल्याणकारी ही रहा है, जैसे माता पृथ्वी हर किसी का कल्याण करती है, वैसे ही यह जातक अपने साथ जुड़े हुए सभी को हर संभव सपोर्ट करते हैं और प्यार देने में भी कोई कमी नहीं रहने देते।

जैसे पृथ्वी ही हमें हरियाली, फल-फूल, धन-धान्य, अनाज, पेड़ और पौधे प्रदान करती हैं और इस संसार के सभी जीवों का पालन पोषक पृथ्वी ही करती है, वैसे ही यह जातक अपने परिवार एवं जीवन साथी को बहुत ही प्यार से संसार की हर वो खुशी प्रदान करने वाले होते हैं, जो दूसरों के लिए असंभव सी होती है।
तो जब-जब पृथ्वी तत्वों की ऐसी महान राशि वाले जातकों का मिलन होता है, तब-तब इस संसार की दो सबसे बड़ी ऊर्जाओं का मिलन सब जीवों के लिए कल्याणकारी, उपयोगी और फलदायी साबित हुए है।
वृषभ राशि और कुंभ राशि ( Taurus and Aquarius ) जोड़ी की नंबर 1: अनुकूलता- No.1 Compatibility: Taurus and Aquarius
मकर राशि और कन्या राशि लव रिलेशन
मकर राशि और कन्या राशि के जातकों में परिस्थितियों और अपने अंदर रहे समान गुणों के ही चलते, इन दोनों का जातीय एवं मानसिक आकर्षण जबरदस्त रहा है। इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह राशि के जातकों का मिलन एवं लव रिलेशन का रिश्ता अवश्य ही सफल होता है।

मकर राशि और कन्या राशि प्रेम विवाह
यह दोनों राशि के जातक सुखी जीवन जीने का मूल मंत्र भली-भांति जानते हैं और अपने संबंधों के बीच छोटी-छोटी बातों को रोड़ा ना बनाते हुए सुलझी हुई सोच से जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
कन्या राशि और मकर राशि ( Virgo and Capricorn ) की अनुकूलता नंबर – 1:
https://youtu.be/LyXF9eO_Rj4
इतना ही नहीं, यह जातक एक दूजे का साथ पाकर उनका दांपत्य जीवन एवं वैवाहिक जीवन का बंधन अवश्य ही सफल रहता है, और आखिर तक प्रेम की सुंगंध निरंतर सबको देता रहता है।
…जय गुरुदत्त…