धनु राशि और कन्या राशि (Sagittarius and Virgo) के बीच प्रेम का एक चुंबकीय आकर्षण होता है। यह जातकों में एक दूसरे के प्रति निर्णय शक्ति को लेकर मान-सम्मान देने की भावना देखी गई है। इतना ही नहीं, उनकी आपसी समझ और बड़ा दिल इनके रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखने में मददगार साबित हुआ है।
धनु राशि और कन्या राशि के जातकों में अपने परिवार के प्रति प्रेम की भावनाएं सहज ही देखी गई है। इन राशियों को अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियां निभाने के भरपूर अवसर भी मिलते है।
धनु राशि और कन्या राशि के जातकों की जोड़ी इसलिए भी खास होती है, क्यूंकि धनु राशि वाले जातक अपनी जिंदगी का हर पल खुल कर जीना चाहते हैं। वही कन्या राशि वाले जातक कभी-कभी जीने के मामले में थोड़े संकुचित हो सकते हैं।

धनु राशि और कन्या राशि के जातकों का स्वभाव में जो भिन्नता देखी गई है, ज़्यादातर वही इन दोनों को पूर्णता प्रदान करने वाली रही है। इतना ही नहीं, यह दोनों जातक साथ में किसी भी कठिन परिस्थितियों को बहुत ही आसानी से पार करके जीवन में निरंतर आगे बढ़ते हैं।
धनु राशि वाले जातक कन्या राशि वालों को जीवन खुलकर जीने का एक प्रशस्त मार्ग दर्शाने में अवश्य ही सफल रहते हैं। इसीलिए इनके बीच कोई भी रिश्ता माने मित्रता का रिश्ता, लव रिलेशनशिप का रिश्ता, पति पत्नी का रिश्ता, इत्यादि किसी भी संबंधों में यह दोनों जातक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
One Click Can Change Your Life – World’s Best Astrologer Acharya Pradip Maheta Available On Whatsapp
कन्या राशि वाले जातक थोड़े अंतर्मुखी हैं, इसीलिए जिंदगी का आनंद लेने में यह जातक कभी-कभी विफल होते हैं, और वही धनु राशि वाले जातक जिंदगी का आनंद खुल कर लेते हैं, साथ ही उनका स्वभाव भी थोड़ा इश्किया होता है। यही सब चीजें इन जातकों को पास लाती है, और जीवन साथ में बिताने के लिए समय भी उन्हें प्रेरित करता है।

धनु राशि का राशि तत्व अग्नि तत्व है, तो कन्या राशि का राशि तत्व पृथ्वी तत्व है, और जमीन से सोना निकालने के लिए मिट्टी को तपना पड़ता है, तभी मिट्टी से सोना मिलता है। ठीक वैसे ही यह साथ मिल जाए, तो चाहे वह कोई भी संबंध हो: प्रेम संबंध, वैवाहिक संबंध या व्यावसायिक संबंध हर संबंधों में जबरदस्त सफलता यह जातक साथ में ज़रूर प्राप्त करेंगे।
धनु राशि और कन्या राशि लव रिलेशन
धनु राशि का राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति है, और कन्या राशि का राशि स्वामी बुध ग्रह हैं। जो नौ ग्रहों की गिनती में चौथे और पांचवें स्थान में विराजमान हैं।
इसीलिए भी इन ग्रहों के बीच मित्रता का गहरा भाव शुरू से ही रहा है। जो यह जातकों के संबंधों को मधुरता प्रदान करता है, जो इन जातकों का लव रिलेशन बहुत खास बनाता है।
धनु राशि और कन्या राशि प्रेम विवाह
इन दोनों जातकों के बीच शारीरिक सुख, वैवाहिक सुख एवं दांपत्य जीवन का सुख भरपूर मात्रा में उनको निरंतर मिलता है। धनु राशि और कन्या राशि वाले जातकों के बीच अंतरंगता भरे भीगे पल भी समय-समय पर साथ में बिताने का बेहद ही खास मौके भी मिलते है।

इतना ही नहीं, इन दोनों जातकों के बीच जीवन को लेकर जो सुलझी हुई समझ है। इसी के चलते इन दोनों का प्रेम जीवन भी 100% सफल रहता है।
हालांकि, कभी-कभी इनके बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह जातकों को सुखमय जिंदगी व्यतीत करने के लिए, शर्त एक अपने मिथ्याभिमान का त्याग कर, सभी परिस्थितियों में अडग रहे।
ज्योतिष शास्त्र मैं यह जातकों की राशि अनुकूलता के अनुसार इनके बीच में नए अनुबंध, साझेदारी, सहभागीदारी, प्रेम और बिजनेस को लेकर कोई भी सोदे उनके बीच जरूर सफल होते है।
धनु राशि और कन्या राशि वाले जातक एक दूसरे की छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए, यह जातक जीवन पथ पर साथ में बहुत आगे बढ़ते हैं, और जीवन के अंतिम पलों तक एक दूसरे के साथ हंसी खुशी व्यतीति करते हैं।
… जय गुरुदत्त …