कन्या राशि और कर्क राशि ( Virgo and Cancer ) की जोड़ी शक्ति, समझदारी, व्यावहारिकता और साथ ही मजबूत सुखद परिणाम देने वाला साथ इनके बीच में रहता है।
कन्या राशि और कर्क राशि की जोड़ी ज़्यादातर मामलो में एकरूपता वाला मीठा शुर होने से सुपरहिट साबित होती है। इन दोनों राशियों के बीच में कोई भी संबंध सामान्य नहीं होता, बल्कि सामान्य से कहीं ऊपर अद्भुत और असाधारण होता है।
कन्या राशि और कर्क राशि इन दोनों राशि के जातकों में ज्यादातर एक दूसरे के प्रति मान सम्मान और सहानुभूति की भावना सहज ही देखी गई है। जो कि एक घनिष्ठ मजबूत संबंध के लिए काफी होता है।
कन्या राशि और कर्क राशि वाले जातकों के बीच में ज्योतिष शाश्त्र के अनुशार लव रिलेशनशिप, मैरिज संबंध और सेक्सुअल फिजिकल रिलेशनशिप बहुत अच्छा होता है।

राशियों के मिलाप क्या है ?
– यह एक जरिया है।
जिसकी मदद से जीवनसाथी या फिर पार्टनर चुनाव का निर्णय लेने के लिए अवश्य ही मदद रूप साबित होता है। साथ ही जीवन व्यतीत करने के लिए मनोवांछित जातक की जीवन शैली, सोच विचार, स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकर “कौन सा साथी आपके लिए सर्वश्रेष्ठ साबित होगा ?”.
उसके जरिए आप अपना जीवन शुभ मधुरता और विचारों की एकरूपता से व्यतीत कर सके !
ऐसा सटीक रास्ता आप को राशि मिलाप के जरिए ज्योतिष शास्त्र से मिलता है।
कर्क राशि के जातक
कोई भी परिस्थितियों में गहरी समझ के साथ अत्याधिक भावुक मालूम होते हैं। इतना ही नहीं यह जातक साथी मित्र एवं संबंधियों से जुड़ा रहना बहुत ही पसंद करते है। सिर्फ जुड़ाव ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर दिल खोलकर मदद करने के लिए भी हरदम तैयार रहते हैं।
कन्या राशि के जातक
कोई भी कार्य में सुचारू रूप से कठिन मेहनत और परिश्रम ही आपकी पहचान है। कन्या राशि के व्यक्ति को कोई भी कार्य अगर सौंपा जाए तो, भला इस पूरे संसार में आप से अच्छा मैनेजमेंट कोई भी नहीं कर सकता, और अपना 100% जबरदस्त परफॉर्मेंस तू देते हैं और अच्छे से निभाते भी हैं।
कर्क राशि वाले जातकों में एक बात खास तौर पर देखी गई है, कि यह व्यक्ति किसी को भी धोखा देने में विश्वास नहीं करते, और हर किसी के साथ बहुत ईमानदार से रह कर संबंध निभाते हैं।
यह जातक किसी का भी दुख नहीं देख सकते, क्योंकि सहानुभूति की निरंतर भावना उनके अंदर बहती है। कर्क राशि वाले जातकों की यह सब बात कन्या राशि के मन में एक अलग ही प्यार वाली जगह कायम कर लेती है।
हालांकि कर्क राशि के जातक बाल्यावस्था में थोड़े जिद्दी, हठी एवं अपने ऊपर थोड़ा कम नियंत्रण रखने वाले होते हैं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, उसके साथ ही धीरज ता, चीजों की बारीक समझ और निपुणता में जबरदस्त वृद्धि का साथ मिलता है। और भला यह सब किसको नहीं चाहिए !

वैसे देखा जाए तो कन्या राशि और कर्क राशि दोनों साथ मिल जाए तो, इनको आगे बढ़ने से संसार की कोई भी शक्ति रोक नहीं पाती।
इन कारणों से भी कन्या राशि और कर्क राशि में संबंध पनपने के लिए अनुकूल होता है।
कन्या राशि वालों में किसी भी मुद्दे पर गौर से सोचने की शक्ति अच्छी होती है। साथ ही यह जातक घुमा फिरा कर बात करने में विश्वास नहीं रखते। उनका स्वभाव तो हाजिर जवाबी है।
इसलिए किसी भी व्यावहारिक या फिर पैसों की लेनदेन के लिए सबसे ज्यादा विश्वसनीय कन्या राशि के जातक साबित हुए हैं।
कोई भी प्रोजेक्ट को लेकर उनकी लीडरशिप लाजवाब होती है। साथ ही उनकी टीम के हर मेंबर को सभी बारीकियों से अवगत कराना इनकी आदत है, और अपने साथ जुड़े हुए कोई भी छोटे से छोटे कार्य पूर्ण करने के लिए भी पीछे नहीं हटते।

इन प्रगतिशील रवैयों के साथ ही कन्या राशि वाले जातक अपने जीवन में किसी भी जगह सर्वश्रेष्ठ भूमिका में पाए जाते हैं। ये बहुत अच्छे कर्मचारी और विश्वसनीय लोग होते हैं।
कन्या राशि का राशि स्वामी बुध ग्रह है। आप लोग बुद्धिशाली होने के साथ-साथ कितने भी कठिन शब्दों को आसानी से समझाने की उच्च कोटि की समझ रखते हैं।
कन्या राशि वालों की यह बात कर्क राशि वालों को लुभा लेती है, और कर्क राशि वाले जातक उनके साथ जिंदगी बिताने का मन ही मन फैसला भी कर लेते हैं।
कन्या राशि के जातकों को कर्क राशि का व्यावहारिक एवं सादगी भरा दृष्टिकोण पसंद आता है। साथ ही कर्क राशि के स्नेह और सहानुभूति पूर्ण व्यवहार की ओर सहज ही आकर्षित करता है। और कन्या राशि वाले जातक कर्क राशि के व्यक्तियों पर मनमोहित हो जाते हैं।
इतना ही नहीं अपना शेष जीवन उनके साथ बिताने के लिए भी तैयार हो जाते हैं।

कन्या राशि और कर्क राशि लव लाइफ किसी रहेगी ?
कन्या राशि और कर्क राशि की अलग-अलग विशेषताओं के बावजूद भी उनके बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखा गया है। इसलिए इनकी जोड़ी कोई साधारण नहीं है, यह तो भगवान के घर से ही अवश्य बनकर आयी है।
कन्या राशि और कर्क राशि वाले जातकों के रिश्तो में सहानुभूति, करुणा, दया के साथ इमोशनल सपोर्ट मिलता है। इन दोनों राशियों के बीच में लव रिलेशनशिप की मधुरता बहुत अच्छी होती है, क्योंकि इन दोनों को अतरंगता भरे भीगे पलों को बिताना अच्छा लगता है। इसलिए भी इनका लव रिलेशनशिप बहुत आगे बढ़ता है।
कन्या राशि और वृषभ राशि की जोड़ी क्यूँ होती है नंबर 1: Virgo and Taurus Compatibility
कन्या राशि और कर्क राशि की जोड़ी !
कर्क राशि वालों आपकी राशि से गिनती की जाए तो आपकी राशि से तीसरे स्थान पर विराजमान कन्या राशि तीसरा स्थान यानी कि पराक्रम एवं भातृ भाव माना जाता है। जिसके चलते आप दोनों के बीच में यानी की कर्क राशि और कन्या राशि के बीच में प्रेम विवाह की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।
यदि कोई कहते हैं, कि कन्या राशि और कर्क राशि के बीच में प्रेम विवाह सफल नहीं होते तो। वह लोग बिल्कुल ही गलत है, क्योंकि कन्या राशि और कर्क राशि के बीच में गंधर्व विवाह के जबरदस्त योग बनते हैं, और प्रेम विवाह करके आप सफल जीवन व्यतीत कर पाने में भी कामयाब रहते हैं।
इसका ही नतीजा होता है, कि कई जगह पर आप दोनों राशि वाले जातकों को एक साथ देखा जा सकता है। वह भी खुशी एवं संसार की वह सारे लोग तो लुत्फ़ उठाते हुए।

कन्या राशि और कर्क राशि का विवाह संबंध !
जैसे कि आप की राशि के व्यक्तित्व के आधार पर कन्या राशि और कर्क राशि के जातक अपनी अपनी कार्यशैली और पद्धति की बदौलत संसार में बहुत ही अच्छा नाम कमाते हैं।
इसके साथ ही हर चीजों में सर्वश्रेष्ठ होने से थोड़ा अहंकार थोड़े अहंकार की भावना भी इनके अंदर प्रवेश कर जाती है इसी के चलते कभी-कभी इन दोनों राशियों के संबंधों के बीच में तनाव मनमुटाव की स्थिति में उत्पन्न हो जाती है।
कन्या राशि और मिथुन राशि की जोड़ी होती है नंबर 1: Virgo and Gemini Compatibility
लेकिन यह तक अपनी सूझबूझ और शांतिप्रिय विवाहित जीवन व्यतीत करने के आसान से ही कोई भी बात को अपने संबंधों में खराब असर नहीं पड़ने देते और कितनी भी खराब परिस्थितियों में बात को सुलझा कर जीवन पथ पर खुशी से आगे बढ़ते रहते हैं।

कन्या राशि और कर्क राशि का करियर !
कन्या राशि वाले जातक वैसे तो किसी भी राशि के मुकाबले ज्यादा बुद्धिशाली, समझदार, धीरज, चीजों की अच्छे से समझ का गुण होने से यह जातक कोई भी कार्य, या फिर किसी भी क्षेत्र में जबरदस्त सफलता प्राप्त करेंगे।
कन्या राशि वाले व्यक्ति कोई भी कार्य को लेकर कुशल कार्यकर्ता, विश्लेषक, संशोधन के गुण इनमे जन्मजात ही होते हैं।
इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि वाले जीवन में तेज रफ्तार से आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक, डाटा एनालिसिस, सर्वेयर, मार्केटिंग, मैनेजमेंट, एजुकेशन, टीचर और सर्च रिसर्च के क्षेत्रों का चुनाव करें तो इन सभी क्षेत्रों में कन्या राशि वाले अपने अंदर छुपी हुई सभी प्रति प्रतिभाओं की मदद से अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
कर्क राशि वाले जातक वैसे तो किसी भी राशि के मुकाबले ज्यादा समझदार, सहनशील, बुद्धि बल से उच्च कोटि की ताकत का एक अनोखा गुण होने से यह जातक कोई भी कार्य, या फिर किसी भी क्षेत्र में जबरदस्त सफलता प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि राशि स्वामी चंद्रदेव है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि वाले जीवन में तेज रफ्तार से आगे बढ़ने के लिए तो इसके हिसाब से यह जातक कोई भी तरल पदार्थ, कंसलटिंग वर्क, कमीशन एजेंट, कंस्ट्रक्शन, टीचिंग, वेबसाइट डेवलपमेंट, वेबसाइट डिजाइनिंग, फ्रीलांसिंग, कोडिंग, डिकोडिंग से जुड़े किसी भी कार्य करें तो यह में जरूर ही सफल होगी, क्योंकि यह सभी कार्यों के गुण इनमे जन्मजात ही पाए जाते हैं, और कर्क राशि वाले जातक यह सभी क्षेत्रों का चुनाव करें तो इन सभी क्षेत्रों में अपने अंदर छुपी हुई सभी प्रति प्रतिभाओं की मदद से अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
कन्या राशि और कर्क राशि यह राशि वाले जातक एक दूसरे के प्रति ईमानदार, वफादार और समर्पित भी होते है।
जय गुरुदत्त
https://youtu.be/0pLE189DJZM
कर्क राशि और कुंभ राशि की जोड़ी क्यूँ होती है ? नंबर 1: Cancer and Aquarius Compatibility - Vadic Sadhana
[…] […]